ऑन जॉब ट्रेनिंग के तहत आई.टी के विद्यार्थियों ने सीखा कौशल के नए गुण

भारत सम्मान/अम्बिकापुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमगांव के कक्षा 9वीं और 10वीं आई.टी. विषय के विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ऑन जॉब ट्रेनिंग का प्रशिक्षण लिया। यह प्रशिक्षण शुभ सी.एस.सी. एवं ऑनलाइन सेंटर रघुनाथपुर में सेंटर के आनर शुभम गुप्ता के द्वारा दिया गया। यह प्रशिक्षण संस्था प्रमुख ब्रजेश कुमार तिवारी, आई.टी. प्रशिक्षक द्रोणी कुमार डाहरे, आई.सी.टी. प्रभारी कृष्ण दास एवं ट्रेनिंग पार्टनर इंडस एजुट्रेन के देखरेख में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने इंटरनेट से सम्बन्धित प्रत्यक्ष कार्य जैसे टिकट बुकिंग, ऑनलाइन फॉर्म भरना, डीज़ी लॉकर का उपयोग, चैट ज़ीपीटी, उमंग एप्पस, एवं इंटरनेट से सम्बन्धित बहुत से जानकारी प्राप्त किये।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश था की विद्यार्थियों में नये कौशल का संचार हो तथा आई.टी. एवं कम्प्यूटर से सम्बन्धित नये नये जानकारियां सीख सके, एवं भविष्य में बच्चों के लिये इससे रोजगार के अवसर का द्वार खुल सके। संस्था प्रमुख ब्रजेश कुमार तिवारी ने बच्चों कों शुभकामनाये दी और उनकी उज्जवल भविष्य कि कामना की।



