मानवता शर्मशार-जन्म देने वाली मां ने दिखाई हैवानियत जन्म देने के बाद झाड़ी में फेका नवजात

भारत सम्मान/सूरजपुर/ फिरोज खान:- जनपद पंचायत भैयाथान जिला सूरजपुर से एक मानवता को शर्म सार कर देने वाली मामला प्रकाश में आया है, ब्लाक मुख्यालय भैयाथान से महज 10 किलो मीटर की दूरी पर बैजनाथपुर रोड किनारे झाड़ी में एक नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, लोग बाग तरह तरह की चर्चाएं चौक चौराहे पर कर रहे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार बैजनाथपुर के पंच एवं मितानिन को किसी ने बताया कि झाड़ी में बच्चा पड़ा है, गांव वाले उस नवजात शिशु को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरपानी ले कर आये, जिसकी सूचना भैयाथान बीएमओ राकेश सिंह एवं थाना प्रभारी झीलमिली को दिया गया, जानकारी मिलते ही बीएमओ राकेश सिंह ने तत्परता दिखाते हुए डॉक्टर की टीम भेज कर बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहा डॉक्टरो के द्वारा बच्चे को देख रेख करने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है, पुलिस थाना झिलमिली ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में ले लिया है।
फानूस बनकर जिसकी हिफाजत हवा करे।
वो शमा क्या बुझे जिसे रोशन खुदा करे।
शाहीर मलीहाबादी द्वारा लिखा गया यह शैर ईश्वर या खुदा पर अटूट विश्वास को दर्शाता है कि जिसे भगवान बचाना चाहे उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता,यह शैर ईस नवजात पर चरितार्थ होता है, नवजात शिशु को जन्म के बाद झाड़ी में छोड़ देने का हृदय विदारक मामला हमेशा से सामने आते रहता है, अधिकांश मामले में ये घटनाएं गरीबी, सामाजिक लोकलाज या अनचाहे गर्भ के कारण होती है, जिसमें ग्रामीण अक्सर समय रहते नवजात बच्चे को बचा लेते हैं, इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लोग राक्षस से भी ज्यादा दरिंदे हैं, ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए यह फैसला समाज मिलकर ले।
बाइट -राकेश सिंह(बीएमओ भैयाथान)
बीएमओ राकेश सिंह के द्वारा बताया गया कि बच्चा अभी स्वस्थ है, नवजात शिशु के परिजन का कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।



