रायपुर संभाग

रायपुर : परसदा में निर्माणाधीन उद्योग नंदन स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के विरोध में तीसरे दिन भी धरना जारी रहा…

रायपुर । भारत सम्मान । भानुप्रताप भट्ट : राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत परसदा में निर्माणाधीन प्लांट नंदन स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड का विरोध को लेकर धरना में बैठे ग्रामीण,छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति और छत्तीसगढ़ किसान महासभा के साथ मिलकर ग्राम परसदा के ग्रामीण ने रोड़ को जाम कर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया ।

नंदन स्मेल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड प्रभधन को दिए गए अवैध एनओसी के खिलाफ 26 सितंबर 2024 को परसदा के मुख्य सड़क मार्ग सिमगा सासाहोली तिल्दा पर ग्राम पंचायत परसदा के ग्रामीण जन अनिश्चितकालीन धरने के प्रथम दिन बैठे ग्रामीणों ने तत्काल प्लांट की NOC को रद्द कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग किया,भारी संख्या में लोग धरना स्थल पर डटे रहे. उचित आश्वासन नहीं मिलने पर मुख्य सड़क मार्ग पर चक्का जाम कर बैठे हुए थे, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल, एवम तहसीलदार तिल्दा के द्वारा दूसरे दिन 27 सितंबर को एसडीएम से बात करने दोपहर बारह बजे का समय तय किया गया उक्त आश्वासन के बाद रोड से हटते हुए ग्रामीण धरना प्रदर्शन को अगले दिन जारी रखते हुए एस डी एम को सभा स्थल में आकर बात करने की सहमति मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा दी गई। इसी के साथ प्रथम दिन का धरना का समापन किया गया।

अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का दूसरा दिन एसडीएम से बात करने के इंतजार में ग्रामीण धरना में शांतिपूर्ण बैठे थे। प्रशासन के तरफ से उपस्थित तहसीलदार द्वारा धरना को अवैध बताने पर धरना में बैठे ग्रामीणों ने आक्रोश ब्यक्त करते हुए निंदा प्रस्ताव लिया। इसी के साथ द्वितीय दिन का धरना प्रदर्शन समाप्ति की घोषणा की गई और तीसरा दिन का अनिश्चित कालीन धरना जब तक जारी रहेगा जब तक कंपनी का अवैध निर्माण नहीं रूक जाता और एन ओ सी रद्द नहीं हो जाता। अगर शासन प्रशासन जल्द ही निर्णय नहीं करते है तो समिति और ग्रामीण निर्णय लेकर रोड़ में उतर सकती है इसका जिम्मेदार शासन प्रशासन की होगी। ऐसा प्रेस विज्ञप्ति अध्यक्ष ग्राम विकास समिति ने जारी कर बताया।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button