कृषिछत्तीसगढ़बस्तर संभाग

छत्तीसगढ़ का यह किसान खरीद रहा है 7 करोड़ का हेलीकॉप्टर

राजाराम का सालाना टर्न ओवर है 25 करोड़…

भारत सम्मान, छत्तीसगढ़ – बस्तर के रहने वाले किसान राजाराम त्रिपाठी ने अपनी मेहनत की बदौलत खेती के जरिए 25 करोड़ का टर्नओवर पहुंचा दिया है। राजाराम कभी बैंक में नौकरी किया करते थे। आजकल वो खेती के जरिए करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। अब वो 7 करोड़ रुपये का हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में हैं। बता दें कि बस्तर नक्स्ल प्रभावित इलाके में आता है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर का नाम जब भी सामने आता है तो सबसे पहले नक्सल एरिया के तौर पर पहचान की जाती है। लेकिन इन दिनों यहां के एक किसान ने कमाल कर दिया है। बस्तर के रहने वाले किसान राजाराम त्रिपाठी (Rajaram Tripathi) काली मिर्च (black pepper) और सफेद मूसली (white musli) के सबसे बड़े उत्पादक हैं। अब वो अपनी फसलों की देखभाल के लिए हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में हैं। राजाराम को 3 बार सर्वश्रेष्ठ किसान का पुरस्कार मिल चुका है। बता दें कि राजाराम, बस्तर के कोंडागांव और जगदलपुर जिलों में स्ट्रोविया, काली मिर्च और सफेद मूसली की खेती करते हैं।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले राजाराम त्रिपाठी का परिवार कुछ सालों से छत्तीसगढ़ के बस्तर में रह रहा है। खेती किसानी करने वाले राजाराम त्रिपाठी और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। राजाराम त्रिपाठी ने बस्तर के आदिवासियों को जैविक खेती से Get App जोड़कर अपने साथ उन्हें भी आर्थिक रूप से संपन्न बनाया है।

7 करोड़ का खरीद रहे हैं हेलीकॉप्टर…

राजाराम त्रिपाठी ने खेती की कमाई से 7 करोड़ रुपए में हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला किया है। वो हॉलैंड (Holland) की कंपनी रॉबिंसन (Robinson) कंपनी के एक समझौता किया है। जिसमें वे R44 मॉडल का 4 सीटर हेलीकॉप्टर खेती किसानी में उपयोग के लिए खरीदेंगे। इस तरह के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल खेती की देखभाल के लिए किया जाता है। मौजूदा समय में राजाराम त्रिपाठी मां दंतेश्वरी हर्बल ग्रुप (Maa Danteshwari Herbal Group) के CEO हैं। उनका सालाना कमाई 25 करोड़ रुपये पहुंच गई है। राजाराम त्रिपाठी के साथ 400 आदिवासी परिवार 1000 एकड़ में सामूहिक रूप से खेती कर रहे हैं। मां दंतेश्वरी हर्बल ग्रुप यूरोप और अमेरिकी देशों में काली मिर्च निर्यात कर रहा है।

जैविक खेती करते हैं राजाराम…

कोंडागांव के रहने वाले राजाराम जैविक खेती करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजाराम को भारत सरकार से तीन बार सर्वश्रेष्ट किसान का अवार्ड मिल चुका है। जिस हेलीकॉप्टर को राजाराम खरीद रहे हैं। इसका इस्तेमाल खेत में दवा छिड़कने के लिए किया जाएगा। राजाराम पहले बैंक में नौकरी करते थे। अब उनका पूरा परिवार खेती करता है। फिलहाल राजाराम त्रिपाठी बस्तर के ऐसे पहले किसान बनेंगे। जिनके पास खुद को हेलीकॉप्टर होगा।

इस खबर का सारा श्रेय नीचे दिए वेबसाईट को जाता है।


https://hindi.moneycontrol.com

Bharat Samman

Bharat Samman

Bharat Samman is a news group where you can find latest and trending news of Chhattisgarh and India. We also provide Bharat Samman daily e-newspaper where you can view, read and download our newspaper. भारत सम्मान एक समाचार समूह है जहाँ आप छत्तीसगढ़ और भारत की नवीनतम और ट्रेंडिंग खबरें पा सकते हैं। हम भारत सम्मान दैनिक ई-समाचार पत्र भी उपलब्ध कराते हैं जहाँ आप हमारे समाचार पत्र को देख, पढ़ और डाउनलोड कर सकते हैं। Website - www.bharatsamman.com Facebook Page - https://www.facebook.com/bharatsammannews?mibextid=ZbWKwL You tube channel - https://youtube.com/@bharatsammannews?si=gk8TPPO-BMVe2pAx Contact Nomber - 09424262547 , 09303890212 Email - [email protected] भारत सम्मान, हो जाओ सावधान...

Related Articles

Back to top button