लेख, आलेख, रचना

गीत नामक शीर्षक के साथ लेखिका सम्पति चौरे

लेख-आलेख, भारत सम्मान –


करती है नमन तुमको ये सारा हिन्दुस्तान
देश के वीर जवानो तिरंगे की तुम शान।

तुमसे ही महफूज हरियाली, धरती ये आकाश है।
तेरी वीरता साहस और त्याग से ,भारत ये आजाद है।
तुमसे ही तो गीता के ज्ञान , बाईबिल रामायण और कुरान है।
पावन गंगा संस्कृति, सभ्यता वेद पुराण है।
विजय पताका हाथ में लिए गाते जन गण मन गान ।।
देश के वीर जवानो…

बर्फीले चट्टानो पर सुरज सा ,तुम चढ़ते हो।
सरहद पर पहरा देते, दुश्मनो से लडते हो।
ओ जले मुल्क के खातिर, ऐसे परवाने हो।
देश भक्ति मन मे रखे, धरती मां के रखवाले हो।
कन्याकुमारी हो हिमालय रहते सीना तान।।
देश के वीर जवानो…

देेश के रक्षा खातिर ,खुद अपना घर छोड़ा ।
धर्म कर्तव्य निभाने, को वतन से रिश्ता जोड़ा ।
श्री राम जैसे जन सुख के लिए ,काटे तुम वनवास ।
चंदन है इस देश की माटी ,वसुधा के तुम संतान ।
भारत मां की चरणो मे देते हो प्राण बलिदान ।।
देश के वीर जवानो…

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button