शासकीय कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर में हुआ विश्व जल दिवस का आयोजन

भारत सम्मान/सूरजपुर/यूसुफ़ मोमिन:- जनपद पंचायत प्रतापपुर के शासकीय कालिदास महाविद्यालय में 22/03/2025 को कर्नल हेमंत झा एवं NCC प्रभारी अमोस तिर्की के दिशा निर्देश अनुसार NCC यूनिट द्वारा” विश्व जल दिवस”कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य आर पी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि गोपीश्वर साय (NSS कार्यक्रम अधिकारी),सुश्री अंकिता कुजूर (सहायक प्राध्यापक), राहुल कुमार (सहायक प्राध्यापक) एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सीनियर डिवीजन कैडेट नीरज पांडेय एवं सीनियर विंग कैडेट कु.शांति पोर्ते द्वारा सुंदर भाषण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा” जल है तो कल है,जल ही जीवन है” के सार में अत्यंत महत्वपूर्ण वक्तव्य दी गई। जिसमें उन्होंने जल से संबंधित हर पहलुओं पर अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान महाविद्यालय में संचालित NCC इकाई के कैडेट्स द्वारा” विश्व जल दिवस ” से संबंधित पोस्टर भी प्रस्तुत किए गए।



