मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जगन्नाथ पुरी की तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित

भारत सम्मान/अनूपपुर। शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत अनूपपुर जिले से जगन्नाथ पुरी की तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। यात्रा 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
यात्रा के लिए 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिक आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं को आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट दी गई है। आवेदक आयकरदाता नहीं होना चाहिए। इच्छुक आवेदक निर्धारित समय-सीमा में अपना आवेदन संबंधित नगर पालिका, नगर परिषद अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर यात्रियों का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही 65 वर्ष से अधिक आयु के एकल यात्रियों को एक सहायक साथ ले जाने की पात्रता होगी।



