जिला पंचायत विकास निधि से 4 लाख की लागत से खेल मैदान निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

भारत सम्मान/कुसमी/राहुल गुप्ता:- ग्राम पंचायत प्रेमनगर में आज जिला पंचायत विकास निधि मद से स्वीकृत 4 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्य क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने एवं ग्रामीण स्तर पर खेल सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज उपस्थित रहीं। उन्होंने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों का निर्माण युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष श्री अशोक सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से गांव के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा तथा खेल प्रतिभाओं को मंच प्राप्त होगा।

विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष श्री अशोक सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से गांव के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा तथा खेल प्रतिभाओं को मंच प्राप्त होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती बिंदु सिंह, कृष्ण मुरारी सोनी, पार्षद पारस पाल, इन्दर साय निकुंज , प्रेमनगर सरपंच मुरली राम, दुर्गा कश्यप, रामचंद्र, उपेंद्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विकास कार्य के लिए जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने की अपेक्षा जताई।



