अपराधई-पेपरछत्तीसगढ़बिलासपुर संभागराजनीतिलाइफस्टाइललेख, आलेख, रचनाविधि व न्यायव्यापारसोशल मीडिया

शाखा प्रबंधक की किसानों से अभद्रता का मामला गरमाया, बैंक मुख्यालय में की गई शिकायत

बिलासपुर, 17 जून 2025

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की नवागांव शाखा (बिलासपुर) के शाखा प्रबंधक शत्रुघन सिंह पैंकरा पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज के गंभीर आरोप लगे हैं। किसानों की शिकायतों के बाद ग्राम पंचायत स्तर से इस मामले को जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय में पहुंचाया गया है, जिसमें शाखा प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई है।

ग्राम पंचायत पलसदा (विकासखंड डभरा, जिला शक्ति) व अन्य ग्राम पंचायत के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने दिनांक 10 जून 2025 को बैंक के प्राधिकृत अधिकारी को पत्र सौंपा है, जिसमें लिखा गया है कि शंभूनाथ सिंह वैश्य द्वारा सीसी ऋण (Cash Credit Loan) की मांग को लेकर आने वाले किसानों से दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्हें घंटों बैंक में बिठाकर रखा जाता है, गाली-गलौज की जाती है और बार-बार बहाने बनाकर परेशान किया जाता है। इतना ही नहीं, बैंक शाखा में मूलभूत सुविधाओं की भी भारी कमी है।

पत्र में बताया गया कि शाखा प्रबंधक किसानों के सवालों का न तो संतोषजनक उत्तर देते हैं और न ही उनकी ऋण संबंधी मांगों का निपटारा करते हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश है, और ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी तक दी है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से मांग नियुक्ति की जाए। साथ ही शाखा प्रबंधन में व्याप्त अनियमितताओं की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की गई है।

पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले जनप्रतिनिधि:

सरपंच, ग्राम पंचायत पलसदा

उपसरपंच

पंचायत सचिव

पंचगण एवं अन्य ग्रामीण

प्रतिक्रिया और अगली कार्रवाई की प्रतीक्षा:

पत्र की प्रतियां सहकारिता विभाग के अधिकारियों, बैंक महाप्रबंधक, और संबंधित शाखा में भेजी गई हैं। अब देखना यह होगा कि क्या जिला सहकारी बैंक प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर समयबद्ध कार्रवाई करता है या फिर किसान इसी तरह उत्पीड़न का शिकार होते रहेंगे।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button