पत्रकारिता

विश्व प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारिता से जुड़े समस्त बंधुओ को हार्दिक शुभकामनाएं

भारत सम्मान, अंबिकापुर – भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकारिता को माना जाता है क्योंकि यहां लोगों को अभिव्यक्ति की आजादी है, भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 में भारतीयों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी (right to expression) के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है। रोहन दुबे जिला अध्यक्ष सरगुजा भारतीय जनता मजदूर संघ (निर्माण श्रमिक फोरम) द्वारा यह बताया गया कि, प्रेस की स्वतंत्रता और अधिकारों का सम्मान जरूरी है प्रेस के माध्यम से विभिन्न विषयों पर विचारों की अभिव्यक्ति होती है एवं आमजन की आवाज को बुलंदी मिलती है।

रोहन ने यह बताया की, इस दिवस का मूल उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है साथ ही यह दिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए और उसका सम्मान करने की प्रतिबद्धता की बात करता है प्रेस की आजादी के महत्व के लिए दुनिया को आगाह करने वाला यह दिन बताता है की लोकतंत्र के मूल्यों की सुरक्षा और उसे बहाल करने में मीडिया अहम भूमिका निभाती है।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button