बलरामपुर

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी की नई कार्यकारिणी घोषित,31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने जताया भरोसा, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर।

भारत सम्मान/कुसमी/राहुल गुप्ता:-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया है।

जारी सूची के अनुसार मो. जावेद रहमानी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं संगठन में विभिन्न पदों पर कुल 31 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर विजय गुप्ता, मो. फरीद खान, छत्रपति प्रजापति , सूरजदेव गुप्ता, सेराजुद्दीन अंसारी एवं रामधनी यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह महामंत्री पद पर लरंगसाय एक्का , राजेंद्र राम, मुद्दशीर आलम, लवकुमार कश्यप, पूर्णिमा सेमरिया , मनवर अली, वेदांत भारती एवं राशिद आलम को शामिल किया गया है। वहीं सचिव पद पर यु हसीना , नयनतारा, लालसाय राम, अनिक सिंह, महेश यादव, मो. सलगान , विनिता भगत, बबली एक्का, गीता नाग एवं कार्तिक राम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोज यादव, चम्पालाल नाग, नरेंद्र पैकरा, अमृतसाय सोनवानी, विक्रम गुप्ता एवं संजय सिंह को संगठन में स्थान दिया गया है।

ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में यह टीम पूरी सक्रियता के साथ काम करेगी। नई कार्यकारिणी के गठन से ब्लॉक कुसमी कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नई टीम का स्वागत करते हुए संगठन के और मजबूत होने की उम्मीद जताई है।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button