भारत

पत्थलगांव : एक बार फिर से विवादों के घेरे में स्वामी आत्मानंद विद्यालय…

◆ क्या बिना GST और रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से जारी कर रहे दुकानदार फ़र्ज़ी बिल या प्राचार्य ने फर्जीवाडे में कर रखी है पीएचडी?…

◆ सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी अनुसार प्राचार्य का रिमोट सम्हाल रहे PTI साहब ?…

जशपुर: जिले के पत्थलगांव स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में फ़र्ज़ी बिल को लेकर आज सुर्खियों में है।

कहते हैं विद्या का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक से बड़ा कोई गुरु नहीं होता पर यदि शिक्षक ही घपले बाजी पर उतर जाए तो विद्यालय का नाश होना तय है ऐसा ही एक कारनामा निकलकर हमारे सामने आया है जिसे जान कर आप भी हैरान हो जाएंगे।

आपको बता दें की मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का है जहां की इन दिनों फर्जी बिल का तलवार स्कूल के प्रिंसिपल पर लटकता नजर आ रहा है, कहते हैं चोर कितना भी शातिर हो पर चोरी करते वक्त कोई न कोई सुराग जरूर छोड़ जाता है।

ऐसा ही एक कारनामा हमारे सामने आया है जिसमे की स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा कई अलग–अलग बिल का भुगतान तो कर दिया गया पर बिल में तारिक का कोई भी जिक्र नहीं किया गया।

आपको बता दें की स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम का ये कोई पहला मामला नहीं है यहां प्रिंसिपल के ऊपर आए दिन कोई न कोई आरोप लगते ही रहे हैं किंतु कोई बड़ी कार्यवाही का गाज इनके मत्थे नहीं गिरता मानो जानते जनाते सरकार ने प्रिंसिपल को गोद ले लिया हो।

खबर प्रकाशन के बाद देखना तो अब ये होगा की क्या आवश्यकता से परे फर्जी बिल पास करने में प्रिंसिपल के ऊपर अब क्या कार्यवाही होती है।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button