छत्तीसगढ़दुर्ग संभागपत्रकारिताबस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभागलाइफस्टाइललेख, आलेख, रचनासरगुजा संभागसोशल मीडियाहेल्थ

वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी विपिन तिग्गा का निधन

रायपुर जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक श्री विपिन तिग्गा का आज दोपहर 12 बजे दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री तिग्गा जनसंपर्क विभाग के एक अनुभवी और समर्पित अधिकारी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सरगुजा (अंबिकापुर) और कई जिलों में सेवाएँ दीं।

उनके कार्यकाल को विशेष रूप से याद किया जाता है, उन्होंने जनसंपर्क क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, उनके निधन से विभाग व क्षेत्रवासियों में शोक की लहर व्याप्त है। सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव का अधिकारी बताया। उनकी कार्यशैली और व्यवहार से वे सभी के प्रिय थे।

श्री तिग्गा का निवास फ़ंडूरडीहारी, (उरांव काम्प्लेक्स के पीछे) अम्बिकापुर जिला सरगुजा में बताया जा रहा है, वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार पारिवारिक परंपराओं के अनुसार 13 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे अम्बिकापुर के निवास में किया जाएगा।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button