राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री के काफी करीबी रहे कांग्रेस के इस नेता ने थामा भाजपा का दामन

क्या विपक्ष के नेता भाजपा में आने के बाद खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं?

अंबिकापुर, भारत सम्मान – विपक्ष के कई दिग्गज नेता कई वर्षों से आज भी जेल में है, समूचे भारत में विपक्ष भाजपा के सामने घुटने टेकते नजर आ रही है, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू के साथ-साथ कभी विद्याचरण शुक्ल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफी करीबी रहे कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अपेक्स बैंक के पूर्व संचालक अजय बंसल ने रायपुर में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष भाजपा में प्रवेश कर लिया। बंसल के अचानक भाजपा प्रवेश करने से सरगुजा के राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है।

अजय बंसल कांग्रेस में काफी लंबे समय तक रहे व 1985-86 में पीजी कॉलेज छात्र संघ के जॉइंट सेक्रेटरी बने, उसके बाद यूनिवर्सिटी के सदस्य भी रहे। एनएसयूआई शहर जिला अध्यक्ष सहित सेवा दल के जिला मुख्य संगठक के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके है। 1991 में वह अभिभाजित सरगुजा युथ कांग्रेस के सबसे कम उम्र में बनने वाले जिला अध्यक्ष बने और वह लगातार 10 वर्षों तक इस पद पर काबिज रहे। उन्होंने 2001 में एनसीपी ज्वाईन कर लिया और 2004 में वह पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के साथ भाजपा प्रवेश कर लिए।

इसके बाद 2007 में वह पुनः विद्या चरण शुक्ल के साथ कांग्रेस में आ गए। 2013 में बंसल छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के डायरेक्टर बने। 2018 में उन्हें कांग्रेस ने सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया और फिर अपेक्स बैंक का संचालक भी बनाया गया। बंसल ने भाजपा प्रवेश को लेकर बताया कि कांग्रेस में लंबे समय तक रहने के बावजूद उन्हें स्थानीय संगठन उतना महत्व नही दे रही थी, उपेक्षा से वह काफी दिनो से नाराज चल रहे थे। लगातार उपेक्षा के कारण उन्होंने भाजपा में प्रवेश का निर्णय लिया।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button