छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सरकारी अस्पताल में जश्ने पार्टी, देखें वायरल वीडियो

छत्तीसगढ़, सूरजपुर – जिले के अस्पतालों में इस कदर अव्यवस्था का आलम है कि रोज मरीज इससे दो चार हो रहे है। डॉक्टर समय पर अस्पताल नही आते, अस्पताल में उनका व्यवहार ठीक नही है घर मे इलाज पर जोर देते है। निजी अस्पतालों में मरीजो को भेज कर पैसा ठगने की तमाम शिकायते रही है। पर इन सब के बीच डाक्टर व कर्मचारी अस्पताल परिसर को अय्याशी का अड्डा बना लिया है। 

ऐसा ही एक मामला बिहारपुर जैसे दुरस्थ अंचल से सामने आया है। जहाँ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक अस्पताल कर्मचारी अपना जन्म दिन पर अस्पताल के वार्ड में जश्न मनाते दिख रहा है। जश्न भी ऐसा कि डांस व थिरकन के आगे मरीज जाए भाड़ में, जब खुद अस्पताल प्रभारी इस तरह हरकत करेंगे तो बाकी क्या करेंगे इसका अंदाज आप खुद लगाइये।

वायरल वीडियो…

पतासाजी करने पर पता चला वीडियो दो दिन पुराना है। जिसमे अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ ने जन्मदिन की पार्टी का आयोजन कोविड अस्पताल में किया जिसमे समूचा स्टाफ सम्मलित होकर जश्न मनाया और केक भी कटा। संगीत व डांस का आयोजन भी हुआ। पड़ताल में पता चला कि अस्पताल में इस तरह का आयोएजन होना आम बात है और कई तरह की पार्टी आयोजन अक्सर होते आ रहा है। जिस जगह स्थान पर मरीज का उपचार भर्ती स्वास्थ्य लाभ के लिए बना हो उसे यहाँ पदस्थ अधिकारियों ने अश्याशी का अड्डा बना दिया है।

वायरल वीडियो…

यहाँ पहुचने वाले मरीजो का उपचार छुत काटने जैसा है। अक्सर मरीजो को रेफर कर दिया जाता है। दूरस्थ क्षेत्र होने की वजह से यहाँ कोई डॉक्टर या स्टाफ नही आना चाहता है जो यहाँ पदस्थ है वे अपने आप को खुदा समझते है। कलयुग के ये भगवान डॉक्टर कितने संवेदनशील है यह आये दिन देखने सुनने को मिल जाता है तो वही स्वास्थ सेवाओ की बात करे तो किस तरह की सेवाएं है कभी खाट पर मरीज तो कभी कई किलोमीटर का सफर गरीब मरीज को करना पड़ता है। 

दिलचस्प यह है कि जश्न में शामिल बिहारपुर अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर सुरेश मिश्रा इसे गलत मानते है और कहा कि ऐसा नही होना चाहिए।

होगी कार्यवाही…

अस्पताल में जन्मदिन का जश्न तो सरासर गलत है। संज्ञान में नही था। पर अब संज्ञान में आने के बाद सम्बन्धितों को नोटिस जारी कर जबाव मांगा जाएगा। जबाव सन्तोष जनक न होने पर कार्यवाही की जाएगी – डॉ० आर० एस० सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर, छत्तीसगढ़।

खबर का श्रेय devloknews.com को जाता है।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button