छत्तीसगढ़राजनीतिसरगुजा संभाग

यूवा कांग्रेस जिला सरगुजा ने किया “यंग इंडिया के बोल सीजन-3” का विमोचन

छत्तीसगढ़, अम्बिकापुर – सरगुजा जिला मुख्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह संभागीय प्रभारी ऋषिराज की उपस्थिति में “सरगुजा जिला युवा कांग्रेस” के द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया था जिसमे “यंग इंडिया के बोल सीजन-3” प्रतियोगिता का विमोचन किया गया। यंग इंडिया के बोल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया भारतीय युवा कांग्रेस का एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट हैं जिसके तहत आम और सामान्य पृष्टभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता हैं।

यंग इंडिया के बोल सीजन 3 में ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तारीख 25 अप्रैल2023 तक है यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग के युवाओं को समान मंच उपलब्ध कराता आ रहा है पूर्व में यंग इंडिया के बोल के माध्यम से संगठन में जुड़े युवा राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और संगठन की बातें रखने का मौका मिल रहा है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ऋषिराज सिंह ने बताया की जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति का आक्रमण कर रही हैं उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही हैं। आम और सामान्य परिवार के युवाओं को राजनीति से जोड़कर सहभागी लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य हैं। 

पिछले दो सीजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब हम तीसरा सीजन शुरू कर रहे हैं। आज देश महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, चीनी घुसपैठ, किसान समस्या, गिरती हुई अर्थव्यवस्था जैसे कई अन्य ज्वलंत मुद्दे हैं किंतु भाजपा सरकार इन असल मुद्दो से देश का ध्यान भ्रमित करने के लिए निरर्थक व उन्मादी मुद्दो को हवा देने का काम करती हैं ऐसे में इस प्रतियोगिता का सीजन-3 भी देश के युवाओं की मुखर आवाज़ बनने का काम करेगा।

इस अवसर पर गुरप्रीत सिद्धू, त्रिप्त्राज धंजल, हिमाशू जायसवाल सतीश बारी अविनाश शुक्ला, शुभम जायसवाल, आशीष जायसवाल अभिषेक सोनी अनमोल बारीएवं नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button