बिलासपुर संभाग

वन परिक्षेत्र गुरुर के मगचुवा में धूम रहा एक दंतेल हाथी, गांवों को किया गया अलर्ट

बालोद। मोइन खान-एक दंतेल हाथी वन परिक्षेत्र गुरुर के सहायक परिक्षेत्र मगचुवा में है। मंगलवार की सुबह 9 बजे दतेल हाथी मगचुवा में देखा गया। दतेल हाथी जिसने मकान को किसी भी प्रकार का हानि नही पहुचाया हैं। दतेल हाथी से ग्रामीण डरे व सहमे है। वन विभाग के कक्ष क्रमांक RF 36,37,38 मगचुवा में इसकी मौजूदगी है। जिसे देखते हुए अलर्ट ग्राम में मगचुवा, नगझर, अंगद फॉर्म, करियाटोला, हितेकसा, नारागांव, किनारगोंदी, कांडे, बरही, कोसमी, नाहंदा, कपरमेटा, रूपुटोला, धानापुरी, ओडेनाडीह, चूल्हापथरा, कोसमी से मंगचुवा वन मार्ग, गुरूर से बडभूम मार्ग को रखा गया हैं।वन विभाग के रेंजर ने बताया कि दतेल हाथी मगचुवा में देखा गया। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। वन विभाग की टीम लगातार गांव में गश्त कर रही है। हाथी द्वारा जान माल का हानि नही किया हैं।

Bharat Samman

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button