छत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागमनोरंजनरायपुर संभागलाइफस्टाइललेख, आलेख, रचनासरगुजा संभागसोशल मीडिया

एप्पी राजा का नया गीत ‘तेंदू के अंगरा’ में मीर अलीमीर साहब, छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी अनोखी जुगलबंदी

रायपुर, भारत सम्मान – इस गीत का शीर्षक तेंदू के अंगरा है जो कि 1 जनवरी 2025 को रिलीस होगा। गाने की वीडियो शूटिंग भानुप्रतापपुर के पास ग्राम हाटकोंदल में हुई है। इस गीत में एप्पी राजा के साथ मुख्य किरदार में श्वेता भार्गव ने अभिनय किया है जो कि पामगढ़ की निवासी है।

विषय: पत्रकार शैलेश सिंह जी के इलाज हेतु सहयोग की अपील

गीत के अन्य किरदारों में हनी नेताम, डीजे सुखी और राकेश मानिकपुरी ने अभिनय किया है पर खास बात यह कि इस गीत का संगीत भी राकेश मानिकपुरी ने स्वयं बनाया है। राकेश मानिकपुरी जो कि ग्राम मंजूरपहरी के निवासी है एक युवा संगीत निर्माता है जो युवाओं के बीच रेक्स इ नाम से अपनी रैप बिट्स के लिए पहचाने जाते है।

और उनके साथी हितेश खूंटे ने गीत की मिक्सिंग मास्टरिंग का कार्य किया। कोरबा के निवासी डायरेक्टर शिवम सेवन ने इस गीत की सिनेमेटोग्राफी का कार्य किया एवं उनके सहयोगी भीष्म विश्वकर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई। एप्पी राजा ने कहा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नए साल की शुरुआत एक अच्छे गीत से होगी जिसके बाद जल्द ही उनका आगामी गीत के.एल.डी 2.0 भी धूम मचाने आएगा।

इस नव वर्ष पर हमें छत्तीसगढ़ी संगीत की दुनिया में एक लेजेंड्री कोलेबोरेशन देखने का अवसर मिलेगा जिसमें हमारे छत्तीसगढ़ के जाने माने कलाकार मीर अलीमीर साहब जिन्हें छत्तीसगढ़ का रस खान भी कहा जाता है साथ ही छत्तीसगढ़ी रैप पंथ के संस्थापक एप्पी राजा जिन्हें छत्तीसगढ़ी रैप किंग कहा जाता है, दोनों ही प्रसिद्ध कलाकार एक साथ एक गीत में नजर आएंगे।

एप्पी राजा ने बताया यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बहुत करीब है क्योंकि जब उन्होंने इस गीत को लिखकर कंपोज किया तो उन्हें अपनी रचना 80 या 90 के दशक के गीतों जैसी लगी फिर एप्पी राजा ने अपनी रचना को कॉल के माध्यम से मीर साहब को सुनाया तो उन्हें भी यह बेहद पसंद आई जिसके तत्पश्चात पूरा गीत ही पलट गया क्योंकि शुरुआत में यह गीत लिखते समय उन्होंने नहीं सोचा था कि यह गाना मीर साहब गाएंगे। यह गीत पुराने जमाने के साथ नए आधुनिक संगीत का सम्मिश्रण जैसा होगा।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button