छत्तीसगढ़लाइफस्टाइललेख, आलेख, रचनाविधि व न्यायसरगुजा संभागसोशल मीडिया

जनदर्शन से मिली राहत: राजस्व त्रुटि सुधारने पर किसान ने जताया जिला प्रशासन का आभार

कोरिया, 9 जुलाई 2025। शब्बीर मोमिन

जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन एक बार फिर आम जनता के लिए राहत का कारण बना। ग्राम चिल्का (तहसील बैकुंठपुर) निवासी भुनेश्वर सिंह ने राजस्व अभिलेखों में सुधार की गुहार लगाई थी, जिस पर जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान किया।

भुनेश्वर सिंह ने जनदर्शन में आवेदन देकर बताया कि उनकी माता स्व. कौशिल्या के साथ खसरा नंबर 40, 46, 50, 53, 60, 64, 105, 119 एवं 226 की कुल 3.1000 हेक्टेयर भूमि संयुक्त नाम पर दर्ज थी। विगत 27 अप्रैल 2025 को उनकी माता का निधन हो गया था, जिसकी सूचना एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर उन्होंने तहसीलदार कार्यालय बैकुंठपुर में राजस्व अभिलेखों से माता का नाम विलोपित करने हेतु आवेदन दिया था। हल्का पटवारी द्वारा 3 जून 2025 को जांच प्रतिवेदन व पंचनामा प्रस्तुत कर दिया गया था, फिर भी अभिलेखों में संशोधन नहीं होने से श्री सिंह को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति से खाद-बीज तथा केसीसी जैसे लाभ नहीं मिल पा रहे थे।

समिति द्वारा सहखातेदार की सहमति पत्र की मांग की जा रही थी, जिसे स्वाभाविक रूप से प्रस्तुत करना संभव नहीं था। मामले की गंभीरता को समझते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने तत्काल बैकुंठपुर की तहसीलदार श्रीमती अमृता सिंह को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। निर्देश के परिपालन में राजस्व अभिलेखों में आवश्यक संशोधन करते हुए दुरुस्त प्रतिलिपि स्वयं तहसीलदार ने सिंह के घर पहुंचकर सौंपी।

इस प्रक्रिया से सिंह अब खाद-बीज, केसीसी व अन्य कृषिगत योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस संवेदनशील एवं समयबद्ध कार्यवाही पर श्री भुनेश्वर सिंह ने जिला प्रशासन के प्रति गहरा आभार जताया।

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप हर जरूरतमंद को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलदारों व पटवारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित व गंभीरतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। यही सुशासन का वास्तविक स्वरूप है।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button