छत्तीसगढ़राजनीतिलेख, आलेख, रचनाविधि व न्यायसरगुजा संभागसोशल मीडिया

पंचायत भवन बना PDS गोदाम, जनप्रतिनिधियों को बैठने तक की नहीं जगह

भैयाथान । सलका-अघिना । फिरोज खान

ग्राम पंचायत केवटाली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पंचायत भवन का उपयोग कार्यालय के बजाय सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के गोदाम के रूप में किया जा रहा है। स्थिति यह है कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों—सरपंच, पंच और सचिव—को बैठने के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है।

जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव को करीब एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन अब तक पंचायत भवन के कक्षों में नियमित कार्यालय व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। भवन के अलग-अलग कमरों में चावल, चना और नमक जैसे PDS खाद्यान्न का भंडारण कर दिया गया है, जिससे पूरा भवन गोदाम में तब्दील हो गया है।

इस अव्यवस्था के चलते पंचायत का समस्त कार्य केवल एक ही सभा कक्ष में संचालित किया जा रहा है। कई बार एक ही कमरे में अलग-अलग कार्य होने से ग्रामीणों को लंबा इंतजार करना पड़ता है, जिससे आमजन को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

उपसरपंच अनुराग सिंह देव ने इस समस्या को लेकर जनपद पंचायत के सीईओ को लिखित रूप से अवगत कराया है। उन्होंने मांग की है कि जनप्रतिनिधियों के बैठने और कार्य संचालन के लिए पंचायत भवन में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पंचायत कार्य सुचारू रूप से चल सके। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अलग PDS भवन की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। कई अधिकारी आए और चले गए, परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों को ही अपने कार्यालय में बैठने की जगह नहीं मिलेगी, तो गांव के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को कैसे बेहतर बनाया जा सकेगा।

यह मामला न केवल जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़ा है, बल्कि पंचायत व्यवस्था की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button